news wallet

नई दिल्ली, 30 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी द्वारा सफलतापूर्वक 3 वर्ष पूरे होने पर दिल्लीभर के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी, वहीं उन्होंने दायित्व निर्वहन के दौरान कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता से मिले अभूतपूर्व प्रेम, स्नेह और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। श्री मनोज तिवारी, पूर्व सांसद और भाजपा नेता श्री लाल बिहारी तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। मयूर विहार में गौशाला में जाकर गौ पूजा और गौ सेवा कर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और अपने दायित्व प्राप्ति के लक्ष्य को दोहराया इस अवसर पर मीडिया विभाग के प्रदेश सह प्रभारी श्री नीलकांत बख्शी, जिला अध्यक्ष श्री अजय महावर, पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष सिंह, शिक्षा समिति के चेयरमैन राजकुमार बल्लन, निगम पार्षद श्रीमती दुर्गेश तिवारी सहित कई पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि अब से 3 वर्ष पहले जब मैंने हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व प्राप्त किया था तो मन में एक ही संकल्प था कि दिल्ली को हर दर्द से मुक्ति दिलाना, दिल्ली के लोगों को एक पारदर्शी व्यवस्था देकर अंत्योदय की स्थापना करना कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और सहयोग से आज हम उस लक्ष्य के काफी नजदीक हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं के सहयोग और अथक मेहनत से दिल्ली के नेतृत्व को मजबूत किया जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा ने दिल्ली नगर निगम और लोकसभा चुनाव 2019 में अभूतपूर्व सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए लेकिन लक्ष्य अभी शेष है और दिल्ली की 2 करोड़ से अधिक जनता को दिल्ली के 22 वर्ष के वनवास के अंत की आशा भारतीय जनता पार्टी से है।

श्री मनोज तिवारी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को जन जन तक पहुंचा कर सबको साथ लेकर सब के विकास के लिए काम कर रही हैं। देश की विकास को गति देने के लिए जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए कई योजनाएं और उनका लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है, लेकिन कई महत्वपूर्ण योजनाओं से दिल्ली के लाखों लोग आज भी वंचित है। केंद्र और नगर निगम में अंत्योदय की स्थापना से जहां दिल्ली में सब के समुचित विकास की आशा जगी है, वही इन योजनाओं और दिल्ली की जनता के बीच आम आदमी पार्टी की सरकार और केजरीवाल एक दीवार बनकर खड़े हैं और हमें दिल्ली और देश के बीच विकास की बाधा में खड़ी इस दीवार को 2020 में भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के सहयोग से तोड़ना है। दिल्ली के जन-जन में अंत्योदय को चरितार्थ करना है क्योंकि दिल्ली से हर दर्द का अंत कर अंत्योदय की स्थापना करना ही हमारा और पार्टी का लक्ष्य है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Close
Back to top button
Close
Close