शौर्य और भगवा दिवस मनाए जाने की प्रथा को आगे बढ़ाते हुए सर्व शक्ति सेना ने राजधानी में हैदराबाद के दरिन्दों को इनकाउंटर में मारे जाने की दोहरी खुशी का इजहार किया। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सेठी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को मिठाईयां खिलाकर हर्षोल्लास के साथ भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाए जाने तक अपना आंदोलन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। नीरज सेठी ने कहा कि आज ही के दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के गर्भ गृह पर बनायी गयी बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करके नए भारत की दास्तां लिखी गयी थी ठीक उसी तरह आज हैदराबाद पुलिस ने बलात्कारियों को मौत की नींद सुला कर लोगों की सहानुभूति बटोरी है। सर्व शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सेठी द्वारा 6 दिसम्बर को भगवा दिवस के अवसर पर तेलंगाना सरकार और हैदराबाद पुलिस की जमकर तारीफ की गयी। वारदात के 10 दिनों में ही हैवानों का काम तमाम कर दिए जाने से पूरे देश में खुशी की लहर है। आज हैदराबाद पुलिस के इस कृत्य से महिला सुरक्षा को एक साफ मैसेज जाएगा और इसका सभी राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों पर भी असर पड़ेगा। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आपसी विवाद व लड़ाई झगड़े मिटाकर नए भारत का निर्माण होना चाहिए। भगवा दिवस के अवसर पर नीरज सेठी ने बाकायदा भगवा ध्वज का झंडारोहण किया बल्कि वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना भी की गयी। इस अवसर पर सर्व शक्ति सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बब्लू गोगा, राष्ट्रीय सचिव पवन खत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता राज पुंज, उत्तर प्रदेश प्रमुख श्रीपाल राणा, जिला सोनीपत प्रमुख ओम प्रकाश, उपाध्यक्ष सोनीपत सुन्दर मलिक, अध्यक्ष कुण्डली विनोद कुमार व रोहित सुनील आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
Related Articles
The Ultimate Guide to New Online Casino Slots
36 minutes ago
The Ultimate Guide to Weekly Missions Slots
47 minutes ago
The Ultimate Guide to Reload Bonus Blackjack
53 minutes ago