नार्थ दिल्ली इलाके के थाना गुलाबी बाग के किशनगंज मार्केट में एक 55 वर्षीय रमा नाम की महिला की गला घोंट कर हुई हत्या कर दी गयी है, हत्या से पहले महिला के साथ रेप की आशंका जताई जा रही है क्योकी शव के ऊपर के कपड़े अस्त व्यस्त अवस्था में पाये गये है । महिला अकेली दुकान में रहती थी औऱ वही पूजा पाठ का समान बेच कर अपना गुजर बसर कर रही थी ।पुलिस मामले की जाँच में जुटी है ।
नार्थ दिल्ली के किशनगंज मार्केट में शनीवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक दुकान के अंदर 55 साल की महिला की लाश अर्ध नग्न अवस्था में मिली । महिला अकेली रहती थी और अनमैरिड थी माता पिता के गुजरने के बाद वह छोटा मोटा दुकानदारी चलाकर अपना गुजर बसर कर रही थी । घटना का पता तब चला जब पड़ोस में रहने वाला एक बुजुर्ग उसके दुकान पर आया , देखा कि दुकान खुली हई है मगर अंदर से कोई आवाज नही आ रही है अंदर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गये उन्होने तुरंत पुलिस को इसकी सुचना दी ।
मौके पर पहुँची पुलिस को शुरूआती जाँच मे ही ह्त्या से पहले रेप का अंदेशा लगा , क्योकी शव अर्ध नग्न अवस्था की हालत में मिला है साथ ही दुकान में समान बिखरा हुआ मिला ,फिलहाल पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है । आखिर किसने महिला की इतनी बेरहमी से क्यो हत्या की है । फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्टे से ही खुलासा हो पायेगा , ह्त्या से पहले महिला से रेप हुई है या कोशिश की गई है
पुलिस ने आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर त्वरित कार्रवाई करते हुए फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसका नाम धर्म राज है,उम्र22साल बतायी जा रही है ,पूछताछ जारी है