news wallet

नई दिल्ली, 24 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ने आज अगामी विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के मतदाताओं को जागरूक कर सगंठन का काम देखने वाले शहरी केन्द्र प्रमुख सम्मेलन का आयोजन बड़े स्तर पर दिल्ली के सभी सातों लोकसभा सीटों पर किया। इस सम्मेलन में वरिष्ठ पदाधिकारी व शहरी केन्द्र प्रमुख सहित पूरी दिल्ली के लगभग 6 हजार से अधिक पदाधिकारी सम्मिलित हुये। सभी कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी और उससे प्रेरणा ली।

दिल्ली की सातों लोकसभा में आयोजित शहरी केन्द्र प्रमुख सम्मेलनों को केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर, राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. अनिल जैन, सुश्री सरोज पाण्डेय, दिल्ली प्रभारी श्री श्याम जाजू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दुष्यंत गौतम, केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह, राज्यसभा सांसद श्री विजय गोयल, नेता प्रपिक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, मिजोरम प्रभारी एवं बिहार के सह-प्रभारी श्री पवन शर्मा, सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री रविन्द्र गुप्ता, श्री राजेश भाटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर, प्रदेश मंत्री श्री सतेन्द्र सिंह, श्री गजेन्द्र यादव, बूथ प्रबंधन संयोजक श्री धर्मवीर सिंह, पूर्व महापौर श्री हर्ष मल्होत्रा सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, निगम पार्षद एवं शहरी केन्द्र प्रमुख उपस्थित थे।

नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के शहरी केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली के नागरिकों के कल्याण के लिए बहुत अहम और ऐतिहासिक फैसले लिये हैं, 40 लाख लोगों के माथे पर जो अनधिकृत कालोनी का ठप्पा लगा था उसे मोदी जी ने मिटा दिया है, अब सब अधिकृत हो गये हैं, जहां रहते हैं उसके मालिक हो गये हैं और उनकी रजिस्ट्री भी जल्द शुरू होगी। उसका नोटिफिकेशन और आनलाइन का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके साथ-साथ दूसरे बड़े फैसले में 105 मार्किट के 50 हजार से अधिक दुकानदारों के कन्वर्जन चार्ज माफ कर दिये गये हैं और छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। तीसरे ऐतिहासिक फैसले में 4 लाख से अधिक घरों में घरेलू उद्योग हैं जिनको प्रदूषण, निगम और लेबर विभाग से एनओसी अब नहीं लेनी पड़ेगी, सभी को कानून का पालन करना पड़ेगा, एनओसी के नाम पर भ्रष्टाचार का दरबाजा बंद कर दिया है। चैथे बड़े फैसले में मोदी जी ने 79 गांव को शहरीकृत गांव का दर्जा दिया है, जिससे 10 लाख से अधिक लोगों और गांव के किसानों को बड़ा फायदा होने वाला है। पांचवां महत्वपूर्ण फैसला समायोजन का है अब 200 गज तक के प्लाट का समायोजन हो सकता है, जैसे कि 200 गज तक के प्लाट साथ-साथ हैं उन्हें जोड़कर कर मकान बना सकते हैं, इसका फायदा लाखों लोगों को होगा।

श्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बूथ ही हमारी असली ताकत है आज 18 करोड़ सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। लोकसभा चुनाव में दिल्ली के 13816 बूथों में से भाजपा को लगभग 12 हजार से अधिक बूथों पर बढ़त मिली थी, जिसको हमें कायम रखना है। दिल्ली की जनता मोदी जी के साथ है, भाजपा के साथ है।

श्री जावड़ेकर ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं को हर रोज पांच घरों में जाकर उनसे संवाद स्थापित करना है, मोदी सरकार के पांच ऐतिहासिक निर्णयों के पत्रक उनको देना है और उनसे बात करके मतदान करने के लिए भाजपा के पक्ष में आवाहन करना है। जो मतदाता नहीं बने हैं उनके नये वोट बनाने हैं।

पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में सम्मेलन को संबोधित करते हुये दिल्ली भाजपा प्रभारी श्री श्याम जाजू ने कहा कि शहरी केंद्र प्रमुखों को आगामी चुनाव में उनकी भूमिका और ताकत का आकलन करें तो सर्वाधिक चुनाव जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी की जीत में शहरी केंद्र प्रमुखों की प्रमुख भूमिका रही है, विश्व की सर्वाधिक बड़ी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी उनकी मां है और दिन-रात पार्टी का हर कार्यकर्ता उसके मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए मेहनत कर पार्टी को ऊंचाइयों तक ले जाने का काम कर रहा है, उसके परिणाम स्वरूप हमें उत्तरोत्तर विजय हासिल हो रही है। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं दुनिया में विश्व के सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कायों से एक वातावरण पैदा हुआ है, जरूरत उसको जन-जन तक ले जाने की है। अनुच्छेद 370, श्री राम मंदिर का निर्माण और दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को पास करने के कार्य जनता तक पहुंच जाएं तो विजय श्री सुनिश्चित है और उसके लिए शहरी केंद्र प्रमुख हनुमान की भूमिका निभाकर अपने बाहुबल को साबित करें।

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा की ओर से आज शास्त्री पार्क स्थित सिद्ध श्री श्याम गिरी मंदिर प्रांगण में उपस्थित शहरी केंद्र संयोजकों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आज यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसलिए मैं केंद्र सरकार द्वारा की गई कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में आप लोगों को बताना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में हम जनता के बीच जनादेश मांगने के लिए गए थे और उस चुनाव में पूरे देश से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में 17 करोड़ लोगों ने विश्वास व्यक्त किया और एक मजबूत सरकार का गठन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ। जब 2019 के चुनाव से पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने केंद्र के द्वारा विभिन्न जनहित योजनाओं के तहत लाभार्थियों का आकलन किया तो वह संख्या निकलकर 22 करोड़ आई और आज मैं यह गर्व के साथ कह सकता हूं कि 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में विश्वास व्यक्त करने वाले भारतवासियों की संख्या 2014 के 17 करोड़ की अपेक्षा 22 करोड़ हो गई है।

श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मुझे दुख होता है कि 2015 से 17 तक कई कोशिशों और मीटिंग के बावजूद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार अनधिकृत कॉलोनियों को पास करना तो दूर उनके नक्शे भी तैयार नहीं करा पाई और दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले 40 लाख से अधिक लोगों का भविष्य अधर में लटका रहा और एक बार फिर दिल्ली उच्च न्यायालय में शपथ पत्र देकर जब केजरीवाल ने 2021 का समय मांगा तो बर्दाश्त से बाहर हालात को काबू करने के लिए केंद्र सरकार ने कदम उठाए। आगामी 3 महीने में इस प्रक्रिया को हमने पूरा कर दिया और अब हर कॉलोनी में पक्की रजिस्ट्री व हर मकान के मालिक को मालिकाना हक होगा। इसी तरह आयुष्मान भारत योजना भी दिल्ली को नहीं मिल रही है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल एक बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि 2020 में दिल्ली की जनता को हर कॉलोनी में जाकर हम केजरीवाल की वादाखिलाफी के बारे में बताएंगे और भाजपा की सरकार होगी तब देश की राजधानी दिल्ली देश के विकास में साझीदार और भागीदार बनेगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। हमने चुनाव से पहले कहा था की सरकार बनी तो अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर समाज के हर वर्ग को सम्मान देंगे और जब भारत के करोड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया तो पिछले साढे 5 वर्ष में गांव, गरीब, किसान के लिए रोटी, कपड़ा और मकान के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की, गांव-गांव तक बिजली पहुंचाई, सिंचाई के लिए नदियों को जोड़ने का काम शुरू किया। हर घर में गैस कनेक्शन, हर घर को शौचालय, सकारात्मक राजनीति भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा अस्त्र है और नकारात्मक राजनीति करने वालों पर भाजपा की विजय का मूल मंत्र भी वही है। भाजपा ने संकल्प किया तो जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किया। दिल्ली में जहां केजरीवाल सरकार महा झूठ और साजिश में साढे 4 साल तक दिल्ली को धोखा देती रही, केंद्र की भाजपा सरकार ने एक झटके में सारी अनधिकृत कॉलोनियों को पास कर दिया। गांव-गांव, घर-घर को बैंकों से जोड़ा, आयुष्मान भारत योजना का वरदान जन-जन तक पहुंचाया जो लोग एक भ्रांति पैदा कर रहे थे कि कसम राम की खायेगी, भाजपा मंदिर बनाने की तारीख नहीं बतायेगी और वह भी संवैधानिक तरीके से तारीख बता कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने सर्वमान्य लक्ष्य को पूरा किया।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली ने साडे 4 वर्ष पहले सोचा था कि दिल्ली की वादियां हसीन होंगी लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि राज पाने के बाद केजरीवाल दुनिया की सबसे बड़ी झूठ की मशीन होगी। सत्ता पाने के बाद भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वालों की साजिश के साथ खड़े केजरीवाल की लाख कोशिशों के बावजूद मैंने अपने संसदीय क्षेत्र में दो केंद्रीय विद्यालय, पासपोर्ट केंद्र, पार्क, ओपन एयर जिम, सड़कें, सीसीटीवी कैमरा, यमुना रिवर फ्रंट, फ्लाईओवर बनाने का काम किया। मीत नगर सबोली हाल्ट बनवाया और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। केजरीवाल चाहते तो घर-घर नल में जल दे सकते थे। साफ हवा दे सकते थे, सड़कें गड्ढा मुक्त बना सकते थे, लेकिन न उन्होंने एमसीडी को फंड दिया और न ही उन्होंने 5 वर्ष में एक भी बस खरीदी। परिवहन व्यवस्था लचर हो गई, लेकिन भाजपा के शहरी केंद्र प्रमुख अब जाग चुके हैं और यह संकल्प लेते हैं कि 2020 में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Close
Back to top button
Close
Close