News Wallet

संवाददाता
नई दिल्ली। हिन्दुत्व की रक्षा के लिए सर्वस्य न्यौछावर करने वीर सावरकर
के भारत में अगर किसी राजनीतिक दल ने हिन्दुओं के सम्मान में ठेस लगाने
की कोई कोशिश की तो सर्व शक्ति सेना खामोश नहीं रहेगी। बदलते भारत में
बहुसंख्यकों के हितों पर अब और कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और
जरूरत पड़ी तो संगठन का एक एक कार्यकर्ता इस निमित्त बलिदान देने को तैयार
है। रविवार को नांगलोई में सर्व शक्ति सेना (गैर राजनीतिक संगठन) के
राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सेठी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए
कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में हिन्दू हितों के लिए काम करने वाली
सरकार लाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार (बबलू घोघा),
राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रभारी पवन खत्री, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री,
प्रवक्ता एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी राज पुंज, राष्ट्रीय कार्यकारणी
सदस्य एवं दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जय सुमनाक्षर, राष्ट्रीय
सह-सचिव विक्की खासा व दिल्ली प्रदेश नांगलोई अध्यक्ष राहू हुड्डा आदि
राष्ट्रीय एवं दिल्ली प्रदेश सदस्यों द्वारा हिंदुत्व की रक्षा, संस्कृति
एवं समाज में महिलाओं की रक्षा और देश हित के लिए प्रतिबद्ध होने का
संकल्प लिया। सेना अध्यक्ष नीरज सेठी ने सभी को शपथ दिलायी कि सर्व शक्ति
सेना का हर सैनिक हमेशा तत्पर होकर कार्य करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Close
Back to top button
Close
Close