India

स्वराज इंडिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया

बिजवासन विधानसभा से समाजिक कार्यकर्ता मंजू यादव होंगी प्रत्याशी

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले स्वराज इंडिया ने अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है। आज जारी किए गए नाम में बिजवासन विधानसभा से सामाजिक कार्यकर्ता मंजू यादव का नाम है जो बिजवासन विधानसभा से आगामी दिल्ली चुनाव के लिए स्वराज इंडिया की उम्मीदवार होंगी। दिल्ली चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व स्वराज इंडिया कार्यकारी अध्यक्ष अजीत झा ने शुक्रवार को विजवासन में सभा को संबोधित करते हुए मंजू यादव का नाम जारी कर उन्हें स्वराज इंडिया का उम्मीदवार घोषित किया।

मंजू यादव एक समाज सेवी रहीं हैं, जो बिजवासन के स्थानीय जन समस्याओं के लिए मुहिम चलाती रही हैं। बिजवासन के कापसहेड़ा क्षेत्र में काफी समय से पानी की पाइपलाइन ना होने की समस्या के लिए सरकार पर जन दबाव बनाने काम किया है। मंजू यादव बिजवासन क्षेत्र अवैध शराब व नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी हैं।

स्वराज इंडिया के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कर्नल जयवीर सिंह ने बताया कि स्वराज इंडिया ने दिल्ली की आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने का फैसला किया है। दिल्ली की असली जनसमस्याओं को चुनाव के केंद्र में लाकर स्वराज इंडिया उसे चुनावी विमर्श का हिस्सा बनाएगी। साथ ही जनता के सामने कारगर प्रणालियों सहित सुशासन का एक स्वराज मॉडल भी पेश किया जाएगा जिसमे राजधानी को बेहतर और सुविधायुक्त बनाने की दृष्टि होगी।

स्वराज इंडिया के दिल्ली प्रदेश महासचिव नवनीत तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 55 महीने काम नहीं किए, अब 5 महीने काम का दिखावा कर रही है। केजरीवाल सरकार केवल प्रचार के द्वारा दोबारा सत्ता पाना चाहती है।

स्वराज इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष अजित झा ने कहा स्वराज इंडिया देश वैकल्पिक राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए समिजिक कार्यकर्त्ता , महिला , युवा और संवेदनशील लोगों को चुनावी राजनीति मे लाना बेहद ज़रूरी है। मौजूदा पार्टियों और नेताओं की भ्रष्टता और खराब छवि के कारण ऐसे लोग सक्रिय राजनीति मे आने से कतराते रहे हैं। स्वराज इंडिया सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवा उम्मीदवारों को तरजीह देगी और आम जनता से जुड़े हुए मजबूत ज़मीनी कार्यकताओं को इस चुनाव में उतारेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close