news wallet

नई दिल्ली, 29 दिसंबर। दिल्ली भाजपा द्वारा कल दिनांक 30 दिसंबर को तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले विशाल व्यापारी सम्मेलन की जानकारी देने के लिए आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता ने संबोधित किया। सम्मेलन की जानकारी देते हुये उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में मुख्य रूप से केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, वाणिज्य एवं उद्योग व रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल, आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष श्री विष्णु मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा, श्री सतीश गर्ग, श्री सुलेख अग्रवाल, श्री गुलशन गुगलानी उपस्थित थे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री विजय गोयल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो व्यापारियों के हित में काम करने के लिए समर्पित है। विपक्ष ने कई बार तालकटोरा स्टेडियम से ही ऐसा वातावरण बनाने की कोशिश की कि व्यापारी भाजपा का साथ ना दें लेकिन ऐसा करने में वो असफल रहे। मोदी सरकार ने छोड़े-बड़े व्यापारियों के हित में कई अहम फैसले लिए जिससे आज वो बहुत खुश हैं। छोटे दुकानदारों, खुदरा व्यापारियों और खुद का कारोबार करने वालों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत, व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा व्यापारियों के हित में उठाए गए बड़े कदम हैं। विशाल व्यापारी सम्मेलन एक तरह से व्यापारियों की ओर से मोदी जी को धन्यवाद देने का भी सम्मेलन है। व्यापारियों के लिए 1 अप्रैल 2020 से जीएसटी का नया सरल फॉर्म भी आएगा जिससे व्यापारियों को ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। अफसरों के अधिकार कम होने से भी व्यापारियों को सहुलियत मिलेगी। भ्रष्टाचार कम करने के लिए अब जो केस स्क्रूटनी में आएंगे वो लॉटरी सिस्टम से निकाले जाएंगे जिससे व्यापारियों के बारे में अधिकारियों को पता नहीं चल पाएगा और वो रिश्वत भी नहीं ले पाएंगे। भाजपा ने दिल्ली में हो रही सीलिंग का भी विरोध किया और उसे बंद करवाया। दिल्ली सरकार की सीलिंग को रोकने की कोई मंशा नहीं थी और वह केवल भाजपा की छवि खराब करने लिए इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही थी।

नेता प्रतिपक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने व्यापारियों के कल्याण और उनकी सुविधाओं के लिए हमेशा काम किया है। कल की विशाल व्यापारी सम्मेलन में केंद्र सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में लिए गए फैसलों और योजनाओं से दिल्ली के छोटे-बड़े व्यापारियों को अवगत कराएंगे। मोदी जी के नेतृत्व में व्यापारियों के लिए कई ऐसे काम हुए जिनसे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। दिल्ली सरकार उच्च न्यायालय के आदेशों को आड़ बनाकर दिल्ली में सीलिंग रैकेट चला रही थी। भाजपा ने इसका विरोध किया और सड़कें, मिश्रित भूपयोग पर छोटे रेस्टोरेंट, चाय की दुकान, ढ़ाबे पर सीलिंग को रोकने के लिए मास्टर प्लान में बदलाव करवाया। मिश्रित भूमि उपयोग, स्टोरेज, कलस्टर गोदामों को नियमित करवाया, एफ.ए.आर. में दोगुना वृद्धि की गई। करोल बाग, चांदनी चैक जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे छोटे व्यापारियों का स्पेशल कानून के तहत भविष्य सुरक्षित किया गया। दिल्ली के 10 लाख दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए मास्टर प्लान में संशोधन किया गया। दिल्ली सरकार ने व्यापारियों के हित में कभी कोई काम नहीं किया। ये अराजकतावादी सरकार है जो नहीं चाहती कि दिल्ली के छोटे व्यापारियों का विकास हो, उनका व्यापार बढ़े। टुकड़े-टुकड़े गैंग और देश विरोधी नारों का समर्थन करने वाली केजरीवाल सरकार दिल्ली में आतंकवाद का वातावरण बनाना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक दिल्ली में लोगों का भड़का कर हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी सरकार व्यापारियों के विरोध में षड्यंत्र कर रही है लेकिन भाजपा दिल्ली सरकार के गलत मंसूबे कामयाब नहीं होने देगी।

प्रदेश महामंत्री श्री रविंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल की निकम्मी और फेल सरकार है जिसने हमेशा व्यापारियों के साथ विश्वासघात किया। व्यापारियों की तरक्की से केजरीवाल सरकार खुश नहीं है और उन्हें परेशान करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा तभी रोजगार बढ़ेगा, लेकिन ये बातें मुख्यमंत्री केजरीवाल नहीं समझना चाहते। दिल्ली में भाजपा की सरकार ना होते हुए भी दिल्ली के व्यापारियों के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की जिससे व्यपारियों को काम करने के लिए लोन लेने में भी आसानी हो रही है। उनकी परेशानियां अब मोदी सरकार ने हल कर दी है। विशाल व्यापारी सम्मेलन के जरिए देश के तमाम छोट-बड़े व्यापारियों तक केंद्र की योजनाओं की जानकारी मिलेगी जिसका लाभ वो व्यापार को विस्तार करने के लिए उठा सकेंगे। अब दिल्ली की जनता ने मान लिया है कि बुरे बीते पांच साल, अब नहीं चाहिए केजरीवाल। दिल्ली के लोग आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट देकर केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों और धोखे का जवाब देगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Close
Back to top button
Close
Close