
नई दिल्ली, 29 दिसंबर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अपना समर्थन देने के लिए आज हिन्दू संत समाज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी से मिला। इस अवसर पर प्रताप गढ़ के सांसद श्री संगम लाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी श्री प्रत्यूष कंठ, सह-प्रभारी श्री नीलकांत बक्शी, मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराह, पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष श्री मनीष सिंह उपस्थित थे।
उपस्थित संत समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे बड़ा हर्ष हो रहा है कि नागरिक संशोधन कानून को लेकर कई लोगों द्वारा जनता के बीच फैलाये जा रहे झूठ व भ्रम से परेशान आप लोगों का मन सड़को पर हो रही हिंसा से व्यथित है और जब संत समाज भाजपा के साथ खड़ा है तो इसका मतलब है कि समाज का समर्थन हमें मिल रहा है जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। हमनें बहुत ही कोशिश की नागरिकता संशोधन कानून को लेकर झूठ व भ्रम फैलाने वालों को समझाया जाये लेकिन समझाया उसे जाता है जो समझने की कोशिश करे जो समझना ही नहीं चाहता है उसे कैसे समझाया जा सकता है। कल लखनऊ में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनका गला दबाया गया उन्हें मारने की कोशिश की गई लेकिन उनका झूठ तब सामने आया जब विडियों में वो पुलिस को खुद धक्का मारती नजर आयी है। सड़को पर दंगाई के रूप में घूम रहे लोगों का मकसद स्पष्ट है धार्मिक एकता को नष्ट करते हुये देश की एकता व अखण्डता के ढ़ाचे को कमजोर करना जिसके लिए जरूरत पड़ने पर पुलिस उन पर अनुशासननात्मक कारवाई कर भी रही है।
श्री तिवारी ने कहा कि कुछ लोग ऐसे है जो देश की खुशी को नहीं देखना चाहते है और विकास पथ पर चल रहे समाज की बाधा बनने को हमेशा तत्पर रहते है जो कि नकारात्मकता की निशानी है। वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपनी मन की बात में चांद पर जाने तक की बात की है लेकिन यह लोग जमीन पर लोगों को जलाने का काम कर रहे है। एक हमारे नेता है जो कह रहे है कि सभी नागरिकों का रजिस्टर बनाओं ताकि परिवार की पहचान हो सके कितने लोगों को रोजगार देना है, कितने लोगों को क्या सुविधाएं देनी है। नागरिकों को सुविधाएं देने के लिए केन्द्र सरकार एन.पी.आर ला रही है लेकिन विपक्ष उसका भी विरोध करने में लगा है। जो लोग देश को गर्त में गिराना चाहते है वो ऐसी बात कर रहे है लेकिन प्रधानमंत्री लोगों से स्वदेश निर्मित वस्तुओं को अपनाने की बात कर रहे है ताकि देश का सर्वागिण विकास हो सके। आंतकी और उपद्रवियों की हिंसात्मक प्रवृति से देश के विकास की गति अब नहीं रूकने वाली है। मुंबई में श्री देवेन्द्र फडनवीस के आह्वान पर नागरिक संशोधन कानून को लेकर 5 लाख से अधिक लोग एक जगह एकत्र हुये। असम में श्री हेमेन्त विश्वसर्वा के साथ सीएए के समर्थन में 10 लाख से अधिक लोग उतरे जो इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता हमारे साथ है। हमारी सरकार अल्पसंख्यक बहुसंख्यक व सभी धर्मों के लोगों को एक नजर से देखती है और वो है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास।