Politics

दिल्ली सरकार जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है – मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 2 जनवरी। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने आज मेरी दिल्ली मेरा सुझाव अभियान के अन्तर्गत डॉ. हेडगेवार पार्क, तालाब चैक मंडावली पर आयोजित एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश मंत्री श्रीमती गुंजन नरूला, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष श्री मनीष सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री नीलकांत बक्शी, पर्वतीय प्रकोष्ठ के संयोजक श्री अर्जुन राणा, श्री राम नारायण दूबे, श्री ललित गोयल, श्री शशि चांदना, श्री ललित निगम सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि देश का संविधान जनता का जनता द्वारा जनता के लिए बनाया गया है। संविधान के मुताबिक हर सरकार को पांच साल के कार्यकाल के बाद चुनाव में उतरना पड़ता है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश “मेरी दिल्ली मेरा सुझाव अभियान” लान्च करने वाला था जिसके तहत हम दिल्ली के लोगों के सुझाव लेने वाले थे। इस अभियान का शुभारंभ के समय ही भयानक आग की जानकारी हमें मिली जिसके बाद हमने मामले की गम्भीरता को देखते हुये कार्यक्रम को कल के लिए टाल दिया। आम आदमी पार्टी की सरकार जो दिल्ली की सत्ता में अपने पांच वर्ष पूरे करने जा रही है जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है। 54 महीनों तक केजरीवाल लगातार कहते रहे कि मोदी जी काम नहीं करने देते है और आखरी 6 महीनों में दिल्ली में महंगें विज्ञापनों के माध्यम से नारा देते है कि अच्छे बीते पांच साल लगे रहो केजरीवाल। अपने इस विज्ञापन से मुख्यमंत्री अपनी नाकामियों को छुपाना चाहते हैं, लेकिन जनता सब जानती है। 500 नये स्कूल बनाने का वादा किया लेकिन कमरा बनाकर 25-30 लाख रूपये प्रति कमरें का भ्रष्टाचार किया गया।

श्री तिवारी ने कहा कि हम सुविधा विरोधी नहीं हैं, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा मिले हम चाहते हैं, लेकिन तीन महीने के लिए नहीं पूरे पांच साल के लिए मुफ्त मिले तब जनता के साथ न्याय है। दिल्ली के बुजुर्गों के लिए दिल्ली भाजपा का एक सुझाव है कि दिल्ली के बुजुर्ग नागरिकों के लिए भी बस व मेट्रों में किराया मुफ्त हो। बसों और मेट्रो में छात्रों को भी राहत दी जानी चाहिए। जल्द ही दिल्ली भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। हमारा घोषणा पत्र रामायण, महाभारत, गीता की तरह पवित्र ग्रंथ है क्योंकि हम जिम्मेदारी से काम करना और उसे निभाना जानते है। भाजपा जो कहती है भाजपा वो करती है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाना, अनधिकृत कॉलोनियों में लोगों को उनके घर का मालिकाना हक देना, यह वो काम है जिसके लिए दिल्ली की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करती है। मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनके मंत्री मनीष सिसौदिया दिल्ली के लोगों को बीच झूठ फैलाने में लगे है। मोदी जी काम करते है और इनके पेट में दर्द होता है। यह दो दो साल करके समय मांगते रहे अनधिकृत कॉलोनियों को पास करने के लिए और मोदी सरकार ने 100 दिन के भीतर ऐतिहासिक निर्णय लेते हुये सभी को उनके घर का मालिकाना हक देने का काम किया।

श्री तिवारी ने कहा कि केजरीवाल बार बार कह रहे है नियमितीकरण भाजपा नहीं करना चाहती है। नियमितीकरण और मालिकाना हक देने में अन्तर है नियमितीकरण में शर्त है जब कॉलोनी का लै-आउट पास होगा तब मालिकाना हक दिया जायेगा जिसके मुताबिक पार्क, चैड़ी सड़के, कूड़ाघर होना अनिवार्य है लेकिन यह नियम रहते तो कॉलोनियां पास नहीं होती। मोदी सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में नियम बदलकर सभी को उनके घर का मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने जिसे समस्या बनाया उसे मोदी सरकार ने काम करने की इच्छाशक्ति से समाप्त कर दिया। मोदी जी ने कहा है दिल्ली के लोग जैसी सरकार चाहते है वैसी सरकार उन्हें दिल्ली में दो। भाजपा ने संकल्प किया है कि वो घर घर पानी देकर रहेगें। जहां झुग्गी वहां मकान के लिए डीडीए के पोर्टल पर और अधिकारियों ने डीटेल लेना शुरू कर दी है। मैंने 23 रात दिल्ली की झुग्गियों में गुजारी है और उनके दुख दर्द को समझा है और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि मोदी सरकार उनके दुखों के निवारण के लिए काम कर रही है। दिल्ली में भाजपा को पांच साल देने के बाद जनता खुद महसूस करेगी हमनें जो कहा वो किया है। हमारे मन में कोई भेदभाव नहीं हमारा संकल्प स्पष्ट है सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के साथ।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close