नई दिल्ली, 6 जनवरी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अफवाये तमाम विपक्षी दलों द्वारा फैलायी गई जिसके बहकावे में आकर कई लोगों ने बिना सोचे समझे नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ऐसे लोगों को नागरिकता कानून के बारें में विस्तृत जानकारी देने के लिए आज दिल्ली भाजपा के केन्द्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश पादाधिकारी व वरिष्ठ नेताओं ने आज सीएए के समर्थन में नागरिकता संशोधन कानून जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में घर घर जाकर जनजागरण अभियान चलाया। दिल्ली के हर घर हर परिवार के बीच जाकर प्रत्येक सदस्य से मिलकर भाजपा नेताओं ने मिस्ड कॉल नम्बर 8866288662 डायल करवाकर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन के लिए अपील करते हुये मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर लिखित पम्पलेट भी दिया।
नागरिकता संशोधन कानून जनसम्पर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्री श्याम जाजू त्रिनगर विधानसभा में, राष्ट्रीय मंत्री व दिल्ली के सह-प्रभारी श्री तरूण चुघ मोती नगर में, केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन वजीरपुर में, राज्यसभा सांसद श्री विजय गोयल मॉडल टाउन में, सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी करोल बाग में, श्री रमेश बिधूड़ी बिजवासन में, श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा विकासपुरी में, श्री हंस राज हंस किराड़ी में, श्री गौतम गम्भीर विश्वास नगर में, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता रोहिणी में, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह दिल्ली कैन्ट में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय कस्तूरबा नगर में, मिजोरम प्रभारी श्री पवन शर्मा द्वारका में, प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल कृष्णा नगर में, श्री रविन्द्र गुप्ता शकुरबस्ती में, श्री राजेश भाटिया पटेल नगर में एवं उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के चेयरमैन श्री जय प्रकाश टाउन हॉल चांदनी चैक विधानसभा में नागरिकता संशोधन कानून जनसम्पर्क अभियान में सम्मिलित हुये।
नागरिकता संशोधन कानून जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत त्रिनगर विधानसभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्री श्याम जाजू ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष ने जो झूठ व भ्रम फैलाया उसका पर्दाफाश दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पहले ही कर चुके है। उन्होंने कहा था कि यह कानून धर्म के आधार पर प्रताड़ित होने वाले बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान से आने वाले शर्णार्थियों को नागरिकता देने के लिए है, यह कानून किसी की भी नागरिकता छीनता नहीं है। हमारे देश के मुस्लिमों को भड़काकर भारत की तस्वीर दुनिया में नकारात्मक रूप से परोसने की साजिश विपक्षी दलों द्वारा की जा रही है। हमारे कार्यकर्ता दिल्ली के लोगों के बीच जाकर उन्हें नागरिकता कानून की पूरी विस्तृत जानकारी देते हुये उनके भीतर राष्ट्रावाद की अलख जगा रहे हैं।
राष्ट्रीय मंत्री व दिल्ली के प्रभारी श्री तरूण चुघ ने कहा कि संसद से दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों से जुड़े बिल के अलावे दूसरा महत्वपूर्ण बिल पास हुआ सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट लेकिन इस एक्ट के पास होने के बाद कुछ राजनीतिक दलों ने जनता के बीच अफवाहें फैलानी शुरू कर दी लोग सड़कों पर उतर आये प्रदर्शन करने लगे बिना सोचे समझे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होनें नागरिकता कानून को पढ़ा ही नहीं। जागरूकता की कमी को दूर करने के लिए दिल्ली भाजपा 70 विधानसभाओं में जाकर जनसम्पर्क के माध्यम से लोगों को समझा रही है और हमारा उद्देश्य स्पष्ट है जनता के सभी भ्रमों का अंत कर केन्द्र सरकार की जनकल्याकारी नीतियों के बारे में बताना है।