news wallet

नई दिल्ली, 4 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में आज आम आदमी पार्टी के वजीरपुर विधानसभा सैकड़ों पदाधिकारी, आर.डब्लू.ए के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, संयोजक अपने दल बल के साथ भाजपा परिवार में सम्मिलित हुये। राष्ट्रीय मंत्री व दिल्ली के सह-प्रभारी श्री तरूण चुघ, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता और प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया ने आम आदमी पार्टी के आर.डब्लू.ए के महामंत्री श्री रविन्द्र कुमार भान, ब्लाक समीति अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार, सोशल मीडिया के श्री अमित कुमार, बूथ संयोजक श्री श्याम ठाकुर, श्री पंकज मिश्रा, मंत्री श्री सुनील ठाकुर, श्री अजय चैधरी, श्री राजेश कुमार झा सहित सैकड़ो की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल किया। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी श्री नीलकांत बक्शी, मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा एवं जिलाध्यक्ष श्री रोशन कंसल उपस्थित थे।

पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय मंत्री व दिल्ली के सह-प्रभारी श्री तरूण चुघ ने कहा कि आज भाजपा परिवार का लगातार विस्तार होता जा रहा है और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जहां कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित देश के लिए 24 घण्टें सातों दिन तत्परता से काम करते हैं। देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी व आस्था से देश के करोड़ो लोग प्रभावित होते हंै और उसी का परिणाम लगातर भाजपा का विस्तार है। भाजपा में आये हुये कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुये श्री चुघ ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी मंे शामिल होने वाले कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और दिल्ली की सत्ता से केजरीवाल को बेदखल करंेगे।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास, सबके विश्वास के साथ काम करती है। हमारी व्यवस्था ऐसी है कि हम कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि मानते है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में हमेशा लोग अन्य दलों को छोड़कर भाजपा परिवार में सम्मिलित हो रहे हैं। नामुमकिन लगने वाले कामों को मुमकिन कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी अतुलनीय लोककल्याणकारी क्षमता का परिचय दिया है। अनुच्छेद 370 को समाप्त करना, राम मन्दिर का निर्माण होना, अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय ने करोड़ो देशवासियों को प्रभावित किया है जिसके कारण लोग भाजपा में शामिल हो रहे है।

प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियो को नियमित करने के ऐतिहासिक निर्णय ने 40 लाख से अधिक लोगों को सम्मान से जीवन जीने का अधिकार दिया है। अनधिकृत कॉलोनियों में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे, लेकिन सभी दलों ने सत्ता में रहते हुये केवल इस पर राजनीति की लेकिन काम किसी ने नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 100 दिन के भीतर वो काम कर दिया जिसने लोगों को घरों में एक बार फिर दीपावली मनाने का अवसर दिया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Close
Back to top button
Close
Close