news wallet

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर, 2019 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुभाष चोपड़ा ने दिल्ली के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीला मैदान में हुई ऐतिहासिक रैली मोदी सरकार के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी आज रैली में शामिल लाखों लोगों के आकर्षण का केन्द्र थे, उन्होंने कहा कि राहुल जी के मोदी सरकार पर सीधे हमले से दिल्ली में कांग्रेस को और मजबूती मिली।

पूरी दिल्ली आज कांग्रेसमय नजर आ रही थी और दिल्ली के सभी कौनों से लोग हाथों में तिरंगा झंडा लिए जूलूसों में रामलीला मैदान की ओर कूच कर रहे थे। सुबह 6 बजे से ही दिल्ली के तमाम कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता रामलीला मैंदान तक लोगों को पहुॅचाने में जुटे हुए थे।

ज्ञातव्य है कि पिछले 15 दिन से प्रदेश कांग्रेस रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों में जुटी हुई थी। वार्ड स्तर पर पार्टी ने रैली में आम जनता की भागीदारी के लिए न केवल टीमें बनाई थी बल्कि नुक्कड़ सभाऐं भी की थी। सभी जिलों में आर्थिक मंदी के खिलाफ रैलियां आयोजित करके लोगांे को आने के लिए प्रेरित किया गया था।

श्री सुभाष चोपड़ा व श्री मुकेश शर्मा ने रैली के बाद जारी एक बयान में कहा कि आज की रैली ऐतिहासिक रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारी संख्या में सभी वर्गों के लोग रैली में पहुॅचे है। दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ता ढ़ोल नगाड़े के साथ, हाथों में तिरंगे झंडे लिए हुए सुबह से ही रामलीला मैंदान पहुचने शुरु हो गए थे। रामलीला मैदान पहुचने के लिए कार्यकर्ताओं को 3-3 किलोमीटर पैदल भी चलना पडा है।

दोनों नेताओं ने कहा कि कड़कड़ाती ठंड और दो दिन से चल रहे खराब मौसम के बावजूद लोगों का रामलीला मैदान पहुचना यह साबित करता हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे भी न केवल चैकाने वाले होंगे बल्कि दिल्ली में कांग्रेस की वापसी तय है। भीड़ से गदगद व उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता आज स्पष्ट रुप से आक्रामक मुद्रा में है और पार्टी आगामी दिनों में भाजपा व आप पार्टी पर जोरदार हमला बोलने की तैयार कर रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Close
Back to top button
Close
Close