National

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने 12 आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मेलन

नई दिल्ली, 16 दिसंबर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से सभी 12 आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्ति करने के लिये रणनीति बनाई गई। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली प्रभारी श्री श्याम जाजू, एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद सोनकर, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजकुमार फुलवारिया, एसी मोर्चा प्रभारी श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष श्री मोहनलाल गिहारा ने किया। इन कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज शौकीन, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री राहुल गौतम एवं श्री लाजपत राय, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार ढिल्लों, श्री रूपेश मेहरा, मंत्री श्री नरेश कुमार सहित जिला, मंडल के मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुये श्री श्याम जाजू ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के समर्थक रहे हैं। दिल्ली सरकार ने पिछले 58 महीनों में अनुसूचित जाति के लोगों को धोखा दिया है जिससे समाज के लोग क्षुब्द्ध हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली में अनुसूचित समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेंगे।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद सोनकर ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हमेशा अनुसूचित जाति के लोगों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही है, लेकिन अब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का असली चेहरा समाज के सामने आ चुका है इसलिये अनुसूचित जाति के लोग अब किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं।

प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष श्री मोहनलाल गिहारा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घोषणापत्र में अनुसूचित जाति के लोगों से जो वादा किया था उसे पूरी तरह से तोड़ दिया है, जिससे समाज के लोगों में आम आदमी पार्टी को लेकर बेहद आक्रोश है। आने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्लीभर में समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी को जिताने का संकल्प लेते हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close