news wallet

नई दिल्ली, 20 दिसंबर। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने दिल्ली की 1731 कच्ची कॉलोनियों के नियमित किये जाने के ऐतिहासिक निर्णय के बाद आज इन कॉलोनियों के नियमित होने के पीछे किये जाने वाले संघर्ष को विडियो स्क्रीनिंग के माध्यम से दिखाने के लिए दिल्ली प्रदेश कार्यालय से 14 डीजिटल रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही रथों में लगे वीडियो स्क्रीन के माध्यम से कच्ची कॉलोनियों के नियमित होने पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया जायेगा। 22 दिसंबर को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की धन्यवाद रैली के लिए आमंत्रण भी इन रथों के माध्यम से दिया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री रविंद्र गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री प्रत्यूष कंठ, सह-प्रभारी श्री नीलकांत बख्शी, मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा, सुश्री आरुषि निशंक सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल कालोनियों को नियमित करने तक ही नहीं बल्कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी साल 2022 तक देश के सभी लोगों को पक्का मकान देने के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार मोदी जी के नेतृत्व में तत्परता से कार्य कर रही है। केजरीवाल सरकार और कांग्रेस पार्टी के झूठे वादों और खोखले दावों की पोल खुल रही है। दिल्ली के लोग केजरीवाल और कांग्रेस को अब दिल्ली की सत्ता में नहीं देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली के गरीबों से दिक्कत है इसलिए उन्होंने कच्ची कॉलोनियों के विकास के लिए कुछ नहीं किया। कच्ची कॉलोनियों में रह रहे 40 लाख लोगों को हमेशा अपना आशियाना उजड़ने की चिंता सताती रहती थी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में उन्हें घर छोड़ने के लिए धमकाया गया, लेकिन उन्हें मालिकाना हक देने की मंजूरी दे कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उनका घर छिन जाने का डर खत्म कर दिया है। कानून की पूरी जानकारी न होने के कारण कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लोगों को भ्रमित करती रहती है।

श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश लगातार तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देशहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिये गए हैं। दिल्ली की जनता का मोदी सरकार पर पूरा भरोसा है। दिल्ली के लोगों ने लोकसभा और निगम के चुनाव में जिस तरह भाजपा पर भरोसा किया उसी तरह से आने वाले विधानसभा चुनाव में भी दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनता अपना प्यार व आशीर्वाद देगी। भाजपा ने जो कहा वो किया है और हमारा काम दिल्ली का सम्रग विकास है जिसके लिए दिल्ली के सभी सांसद प्रयासरत है। भाजपा के लिए देशहित सर्वोपरि है, वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए स्वार्थगत राजनीति कर सत्ता में बने रहना जरूरी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Close
Back to top button
Close
Close