news wallet

नई दिल्ली, 22 जनवरी, 2020- कालका जी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार कु0 शिवानी चोपड़ा ने आज ए-ब्लाक, डबल स्टोरी, कालका जी में अपना चुनाव प्रचार किया। जहां उन्होंने महिलाओं, वृद्धों व क्षेत्रवासियों से सम्पर्क किया। महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों ने शिवानी चोपड़ा को अपना आर्शीवाद दिया और उनकी जीत का भरोसा दिलाया। शिवानी चोपड़ा के साथ पूर्व निगम पार्षद कैप्टन खविन्दर सिंह व श्रीमती इंदू वर्मा भी मौजूद थी।

शिवानी चोपड़ा ने सैंकड़ों महिलाओं के साथ बैठक भी की और क्षेत्र की समस्यायों के बारे में जानकारी ली। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों से भरपूर समर्थन मिला। शिवानी चोपड़ा ने कहा कि मैं कालका जी में ही पली-बढ़ी हूँ और कालका जी के लोगों से मेरा दिल से लगाव है। मैं यहां की समस्याओं और क्षेत्रवासियों की परेशानियों से भलि भांति परिचित हूँ ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Close
Back to top button
Close
Close