news wallet

चालक सहित 17 कांग्रेसी घायल, एक रोहतक रैफर
रेवाड़ी, 14 दिसंबर।
कांग्रेस की भारत बचाओं रैली आज दिल्ली के रामलीला मैदान में होनी है। जिसके कांग्रेस की राष्ट्रिय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका बाड्रा गांधी व कांग्रेस के सहयोगी दलों के दिग्ग्ज नेता सम्बोधित करेंगे। रैली में लाखों की भीड़ जुटाने के उद्देश्य से देशभर से कांग्रेसी दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच रहे है। कांग्रेसियों के एक मिनी बस मध्य्प्रदेश के जिला उज्जैन के गांव झार्डा से वाया जयपुर के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हुए थी। उज्जैन से दिल्ली की दूरी करीब 700 किलोमीटर की है। जैसी ही यह मिनी बस रात करीब 2 बजे जयपुर-दिल्ली राष्ट्रिय राजमार्ग संख्या-8 समीप रेवाड़ी जिले के बाबा भारती होटल के करीब पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर वहां सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से जा टकराई। मिनी बस में सवार सभी कांग्रेसी इस हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलने के बाद तुरंत सभी घायलों को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती करया गया। जहां एक कांग्रेसी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। हादसे के बाद चालक मौके से फ़रार हो गया। भारत बचाओं रैली में उज्जैन के गांव झार्डा से हेमंत जोशी जिला संगठन महामंत्री, अतुल सोलंकी ब्लॉक अध्यक्ष, बालाराम जिला संगठन ग्रामीण सचिव, नारायण सिंह जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी सचिव, सतीश कुमार आईटी सैल विधानसभा प्रभारी, जगदीश पोरवाल ब्लॉक उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी हादसे का शिकार हो गए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Close
Back to top button
Close
Close