Skip to main content

News Wallet

नई दिल्ली, 28 दिसंबर। केन्द्रीय मंत्री एवं चार्जशीट कमेटी के संयोजक डाॅ. हर्ष वर्धन एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी की अध्यक्षता में आज आम आदमी पार्टी के असफल 5 साल के कार्यकाल पर “झूठ और विश्वासघात की आप सरकार“ नामक आरोप पत्र कनॉट प्लेस में जारी किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्री श्याम जाजू, सह-प्रभारी श्री तरूण चुघ, सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी, श्री रमेश बिधूड़ी, श्री प्रवेश वर्मा, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता, श्री राजेश भाटिया, पूर्व महापौर सुश्री आरती मेहरा, उपाध्यक्ष श्रीमती शाजिया इल्मी, श्री सत्येन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री श्रीमती शोभा उपाध्याय, घोषणा पत्र के सह-संयोजक श्री कपिल मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री प्रत्यूश कंठ, सह-प्रभारी श्री नीलकांत बक्शी एवं प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे।

केन्द्रीय मंत्री एवं घोषणा पत्र कमेटी के संयोजक डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली की जनता के सामने केजरीवाल का असली चेहरा आज हम आरोप पत्र के माध्यम से रख रहे हैं। 5 वर्षों के कार्यकाल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता को जितना निराश किया वो आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया। आम जनता की खाल में केजरीवाल वो शख्स है जो झूठ की चासनी में लिपटें वादों की घुट्टी जनता को पिलाने में विश्वास रखते है। यह भूल गये है कि राजनीति मुद्दों से चलती है झूठ से नहीं। केजरीवाल के फोटों से आज पूरी दिल्ली सजी हुई है करोड़ो रूपया विज्ञापन पर खर्च किया जा रहा है। मीडिया में सस्ती लोकप्रियता बटोंरने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दूसरों के कामों पर अपना ठप्पा लगाया है। जनता को बताएं कि उन्होनें दिल्ली का चेहरा बदलने के लिए आज तक क्या किया है। भीड़, ट्रैफिक, धूल, प्रदूषण, दूषित पानी आज दिल्ली के लोगों को मिल रहा है जिसके कारण लोगों की अवधारणा बन गई है कि ऐसे शहर में रहने का क्या लाभ। आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके नेताओं पर कम समय में सबसे अधिक मानहानि के मुकदमे चल रहे हों, कुछ माफी मांग कर निपट चुके हैं और कुछ अभी भी चल रहे है। सुनियोजित तरीके से दिल्ली में दंगा भड़काने की कोशिश आम आदमी पार्टी ने की जिससे स्पष्ट हो गया है कि इस सरकार का दिल्ली की जनता से कोई लेना देना नहीं है।
जारी..2
2.

डाॅ. हर्ष वर्धन ने कहा कि केजरीवाल अहंकार से ग्रस्त है उन्हें लगता है सभी उनके खिलाफ साजिश कर रहे है। केजरीवाल का अपनी नाकामियों को छिपाने का असफल प्रयास जनता के सामने आ चुका है। 5 सालों का विशलेषण करेगें तो लोकसभा और निगम के चुनाव में करारी हार के बाद पांच महीने में धड़धड़ा घोषणाएं केजरीवाल सरकार ने की है। दिल्ली की जनता तय करेगी कि उन्हें पांच महीनों वाला मुख्यमंत्री चाहिए या फिर पांच सालों वाला मुख्यमंत्री। झूठे वादे कर वादाखिलाफी करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए या फिर दिल्ली को सुनियोजित तरीके से सौन्द्रयीकरण करने का संकल्प लेने वाला मुख्यमंत्री चाहिए। दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का काम देखा है और आम आदमी पार्टी के मुखिया को 5 साल सिर्फ आरोप प्रत्यारोप करते देखा है। केन्द्र और दिल्ली में भाजपा की सरकार दिल्ली का सर्वागिण विकास कर सकती है। दिल्ली के रामलीला मैदान में अन्ना हजारे के नेतृत्व में आन्दोलन हुआ निस्वार्थ भाव से लेकिन उसमें भी अपना स्वार्थ खोजने वाले केजरीवाल ने अन्ना हजारे को धोखा देकर पहले पार्टी बनाई और फिर जिस कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन किया उसके साथ मिलकर सरकार बनाकर दिल्ली की जनता को धोखा दिया है।

डाॅ. हर्ष वर्धन ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व जनता के बीच हल्ला मचाकर सशक्त जन लोकपाल का वादा किया गया जिसके दायरे में मुख्यमंत्री आने थे, लेकिन जन लोकपाल तो आया नहीं लेकिन भ्रष्टाचार के मामले आम आदमी पार्टी में साल दर साल बढ़ते रहे। देश के टुकड़े टुकड़े चाहने वालों के सरंक्षण के लिए कवच बनकर दिल्ली के मुख्यमंत्री हमेशा खड़े रहे है। केजरीवाल गणतंत्र दिवस के विरोध में राजपथ पर बैठ जाने वाले पहले मुख्यमंत्री हंै। मुख्यमंत्री जनता को जवाब दें किन देश विरोधी ताकतों के इशारों पर देशद्रोह के आरोपियों को बचाया जा रहा है। वीआईपी कल्चर लाल बत्ती व बंगला नहीं लेने का वादा किया लेकिन एक आरटीआई की जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर दो घर व 17 गाड़ियां हैं। कोई रिश्वत मांगे तो सेंटिग कर लेना और रिकोर्डिग कर लेने की बात करने वाले मुख्यमंत्री बताएं आज तक भ्रष्टाचार पर आपने कोई कारवाई की। पीने का पानी जो दिल्ली की जनता का मौलिक अधिकार है उस पर केवल झूठ बोला गया लेकिन साफ पीने का पानी देने में केजरीवाल सरकार फेल हुई है। पांच साल का कार्यकाल खत्म होने को है और बीआईएस की रिपोर्ट के मुताबिक देश के 21 बड़े शहरों में सबसे गन्दा पानी दिल्ली वालों को मिलता है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की यह लड़ाई विकास बनाम विनाश की चल रही है। एक तरफ भाजपा का विकासवादी चेहरा है तो दूसरी तरफ अराजकता को अपना उसूल मान बैठी आम आदमी पार्टी की वो सरकार है जिसने पांच साल झूठ पर आधारित सत्ता दिल्ली में चलाई है। यह वो केजरीवाल सरकार है जिसके मुखिया ने शपथ लेने के समय कहा था कि इंसान का इंसान से हो भाईचारा अब उनका नारा हो गया है झूठ बोलना, साजिश करना, पीठ में छूरा घोंपना काम हमारा यही अन्दाज हमारा। 70 किये जनता से केजरीवाल सरकार ने वादे जिसमें से पूरे न हुये आधे। आम आदमी पार्टी 10 फीसद से न हो पाई पास लेकिन 91 फीसद जनता के साथ सिर्फ किया विश्वासघात। दिल्ली की जनता के बीच जाकर हमें आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामियों को गिनवाना है ताकि लोग समझ सकें कि दिल्ली में झूठ पर आधारित शासन कौन चला रहा है और कौन दिल्ली के विकास पर अपना ध्यान लगाये हुये है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल ने कहा कि अगला चुनाव प्रदूषण एवं गंदे पानी को लेकर हो सकता है। दिल्ली में 2 करोड़ की जनता को जिस तरह से जहरीली हवा में जीने के लिये छोड़ दिया गया है, वह दुर्भाग्यपूण है। केजरीवाल सरकार पिछले 5 सालों से भ्रष्टाचार और लूट खसोट में जुटी हुई है। दिल्ली को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है, लेकिन जनहित के कामों की अनदेखी की जा रही है। आॅड-ईवन से कोई फायदा नहीं हुआ, लेकिन करोड़ों रूपये आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जेब में चले गये। केजरीवाल सरकार 50 लाख मास्क बांटने का दावा करती है, लेकिन एम्स के निदेशक ने मास्क की क्वालिटी को बेहद ही खराब बताया। जिसको लगाने से लोगों को कोई फायदा नहीं हुआ। केजरीवाल सरकार ने स्मोक टाॅवर लगाने, नई इलेक्ट्राॅनिक बसें लाने, 24 घंटे बिजली देने जैसे 70 वादे किये थे, लेकिन सरकार का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी उन्होंने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। 600 करोड़ की सब्सिडी को बढ़ाकर 2500 करोड़ बिजली कंपनियों को ऐडवांस देकर उन्हें भारी फायदा पहुंचाया गया है।

नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने झुग्गी-झोपड़ी के साथ धोखा किया है। जो फ्लैट 18000 में मिलने वाले थे उन्हें 70,000 में देने की बात कर रही है। हजारों फ्लैट 2013 से बने पड़े हैं लेकिन उन्हें आवंटित नहीं किया जा रहा है। 52000 फ्लैट की मरम्मत के लिये दिल्ली सरकार ने 600 करोड़ बजट में आवंटित किया है, लेकिन 5 साल गुजर जाने के बाद भी गरीबों को मकान नहीं दिया गया है। तीन दिन पहले झुग्गी वालों को मकान देने के नाम पर प्रमाण पत्र बांटकर उन्हें गुमराह किया जा रहा था। जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जहां झुग्गी वहीं मकान योजना के तहत डीडीए झुग्गी वालों को मकान देने के लिये मकान बनाने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन केजरीवाल उसका भी श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। झुग्गीवालों को मकान देने के लिये 32 कैम्पों में 40 हजार मकान देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन वहां भी केजरीवाल झूठा सर्टिफिकेट बांटकर झुग्गी वालों को धोखा दे रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Close
Back to top button
Close
Close